इस बैंक ने की बेस रेट में कटौती, सस्‍ता होगा लोन

Wednesday, Apr 05, 2017 - 11:47 AM (IST)

नई दिल्लीः प्राइवेट सेक्टर के एच.डी.एफ.सी. बैंक ने बेस रेट 0.25 फीसदी से घटाकर 9 फीसदी कर दिया है। इससे पहले बैंक का बेस रेट 9.25 फीसदी था। बेस रेट में कटौती से एच.डी.एफ.सी. के पुराने कस्टमर्स को फायदा होगा, जिन्होंने बेस रेट पर लोन ले रखा है। यानी उनके होम लोन, कार लोन, बिजनेस लोन और पर्सनल लोन की ई.एम.आई. घट जाएगी। नई दरें 31 मार्च से लागू हो गई हैं।

नया लोन लेने वालों को नहीं होगा फायदा
बैंक के इस कदम का नए कर्ज लेने वाले कस्टमर्स पर असर नहीं होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि बैंक नए लोन, मार्जिनल कास्ट पर बेस्ड लेंडिंग रेट यानी एम.सी.एल.आर. पर देता है। रिजर्व बैंक ने पिछले साल अप्रैल से एम.सी.एल.आर. का एेलान किया था। इसके बाद बैंक लोन देने के लिए एम.सी.एल.आर. को बेंचमार्क रेट मानते हैं। यह नया बेंचमार्क लेंडिंग रेट है।

Advertising