एच.डी.एफ.सी. बैंक के वाइस प्रेजिडेंट 3 दिन से गायब, कार में मिले खून के धब्बे

Sunday, Sep 09, 2018 - 05:06 AM (IST)

मुंबई: एच.डी.एफ.सी. बैंक के वाइस प्रैजीडैंट सिद्धार्थ सिंघवी (38) पिछले 3 दिन से मुम्बई के कमला मिल्स ऑफिस से गायब हैं।  यह रहस्य उस वक्त और गहरा गया जब शुक्रवार को नवी मुम्बई के कोपरखैराने में मिली उनकी कार की सीट पर खून के धब्बे मिले। एन.एम. जोशी मार्ग पुलिस थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कर ली गई है। 

सिंघवी बुधवार की शाम जब अपने नियमित समय पर घर नहीं पहुंचे, उसके बाद उनकी पत्नी ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। कमला मिल्स की सी.सी.टी.वी. फुटेज में उन्हें ऑफिस से बाहर निकलते हुए देखा जा रहा है। कमला मिल्स में सिंघवी का फोन स्विच ऑफ मिला।

Pardeep

Advertising