HDFC बैंक के मुनाफे में 18.3% की बढ़ौतरी

Friday, Apr 21, 2017 - 01:58 PM (IST)

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. बैंक का मुनाफा 18.3 फीसदी बढ़कर 3990 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. बैंक का मुनाफा 3374 करोड़ रुपए रहा था।

ब्याज आय में बढ़त
वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. बैंक की ब्याज आय 21.5 फीसदी बढ़कर 9055 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. बैंक की ब्याज आय 7453 करोड़ रुपए रही थी।

ग्रॉस NPA में नहीं हुआ बदलाव
तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एच.डी.एफ.सी. बैंक का ग्रॉस एन.पी.ए. बिना बदलाव के 1.05 फीसदी पर बरकरार रहा है। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. बैंक का नेट एन.पी.ए. 0.32 फीसदी के मुकाबले 0.33 फीसदी रहा है।

Advertising