H1B वीजा धारकों के लिए राहत, एक से अधिक कंपनियों में कर सकेंगे काम

Wednesday, Dec 13, 2017 - 03:08 PM (IST)

वाशिंगटनः एच1बी वीजा पर अमरीका गए विदेशी पेशेवर एक से अधिक कंपनियों के लिए काम कर सकते हैं। भारतीय आईटी पेशेवरों में यह वीजा काफी लोकप्रिय है। अमरीका की आव्रजन एजेंसी ने आज यह जानकारी दी। एच1बी एक गैर आव्रजक वीजा है, जिसमें अमरीकी कंपनियों को कुछ विशेषज्ञता वाले पदों पर विदेशी पेशेवरों को रखने की अनुमति होती है।

अमरीका की प्रौद्योगिकी कंपनियां हर साल चीन और भारत जैसे देशों से हजारों की संख्या में पेशेवरों की नियुक्ति करती हैं। एच1बी वीजा के सफल आवेदनों पर निर्णय लेने वाली संघीय एजेंसी अमरीकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवाएं (यू.एस.सी.आई.एस.) ने कल ट्वीट किया, ‘‘सामान्य तौर पर एच1बी कर्मचारी एक से अधिक नियोक्ता के लिए काम कर सकता है। हालांकि, दोनों के लिए उसे आई-129 मंजूरी लेनी होगी। यू.एस.सी.आई.एस. ने कहा कि आप कहीं काम शुरू करते हैं उससे पहले नए नियोक्ता को आई-129 आवेदन जमा कराना होगा। फॉर्म आई-129 नियोक्ता द्वारा गैर आव्रजक कर्मचारी के लिए यू.एस.सी.आई.एस. के पास जमा कराना होता है।   

Advertising