मई में GST कलेक्शन 12% बढ़कर 1.57 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा, वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी
punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2023 - 05:11 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह मई में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 1,57,090 करोड़ रुपए हो गया है। हालांकि अप्रैल 2023 का रिकॉर्ड टूट नहीं सका। अप्रैल में 1.87 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया था। यह किसी एक महीने में जुटाया गया सबसे अधिक जीएसटी राजस्व था।
जुलाई, 2017 में जीएसटी प्रणाली लागू होने के बाद से सर्वाधिक कर संग्रह का पिछला रिकॉर्ड 1.68 लाख करोड़ रुपए था, जो पिछले साल अप्रैल में बना था। वित्त मंत्रालय ने कर संग्रह आंकड़े जारी करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बेहतर प्रदर्शन है। वित्त वर्ष 2022-23 में जीएसटी का कुल संग्रह 18.10 लाख करोड़ रुपए रहा था, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि मार्च 2023 में नौ करोड़ ई-वे बिल सृजित हुए जो फरवरी 2023 के 8.1 करोड़ बिल के मुकाबले 11 प्रतिशत अधिक है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Shardiya Navratri: इस साल पूरे 9 दिन तक रहेंगे शारदीय नवरात्रि, देखें पूरी List

Pitru Paksha: धार्मिक ग्रंथों से जानें, पितृ पक्ष में Shopping करना क्यों होता है अशुभ ?

सतना: भरभराकर गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, मलबे में दबे कई लोग, 1 शव बरामद

आज का राशिफल 4 अक्टूबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा