GST से नहीं बढ़ रही सरकार की कमाई, फरवरी में 69% ने फाइल किया रिटर्न

Tuesday, Mar 27, 2018 - 05:26 PM (IST)

नई दिल्‍लीः फरवरी में वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) में कलेक्‍शन 85,174 करोड़ रुपए रहा है। इस दौरान सिर्फ 69 फीसदी करदाताओं ने ही जी.एस.टी. रिटर्न फाइल किए हैं। सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 26 मार्च तक रिवाइज्‍ड अनुमान में यह जानकारी सामने आई है। 20 मार्च तक कारोबारियाें को GSTR 3B रिटर्न फाइल करना था। 

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा
25 मार्च तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक फरवरी महीने के दौरान कुल 59.51 लाख लोगों ने जी.एस.टी.आर. 3बी फॉर्म भरा है। यह संख्या उन करदाताओं की संख्या का 69 फीसदी है, जिन्हें मासिक आधार पर रिटर्न फाइल करना है। यह बात वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कही गई है। 

GST क्लेक्शन
जनवरी माह में जी.एस.टी. कलेक्शन 86,318 करोड़ रुपए का रहा, जबकि दिसंबर और नवंबर में यह आंकड़ा 88,929 करोड़ और 83,716 करोड़ रुपए रहा। फरवरी महीने के दौरान जो 85,174 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ उसमें से 14,945 करोड़ रुपए सेंट्रल जी.एस.टी. और 20,456 करोड़ रुपए स्टेट जी.एस.टी. के जरिए प्राप्त हुए। इसके अलावा 42,456 करोड़ रुपए इंटीग्रेटेड जी.एस.टी. के जरिए प्राप्त हुए और 7,317 करोड़ रुपए कंपन्शेसन सेस के जरिए प्राप्त हुए।

Punjab Kesari

Advertising