GST: 23.18 लाख नए टैक्सपेयर्स ने करवाया रजिस्ट्रेशन

Saturday, Sep 16, 2017 - 07:12 PM (IST)

नई दिल्ली, : गुड्स एंड सॢवसेज टैक्स (जी.एस.टी.) में बनाए गए ग्रुप ऑफ  स्टेट मिनिस्टर (जी.ओ.एम.) के हैड सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जी.एस.टी. लागू होने के बाद बीते 2 से अढ़ाई महीने में 22 करोड़ इनवॉयस फाइल की गई हैं और 23.18 लाख नए टैक्सपेयर्स ने इसके तहत रजिस्ट्रेशन करवाया है। गौरतलब है कि इस जी.ओ.एम. का गठन जी.एस.टी. रजिस्ट्रेशन और टैक्स फाइलिंग पोर्टल के सामने आ रहे टैक्निकल चैलेंजेज पर गौर करने के लिए किया गया है।

मोदी ने कहा कि जी.एस.टी. पूरी तरह आई.टी. बेस्ड सिस्टम है और यह दुनिया का सबसे बड़ा नैटवर्क है। उन्होंने कहा कि बीते 2 से अढ़ाई महीने के दौरान 22 करोड़ से 'यादा इनवॉयस फाइल की गई हैं। जी.एस.टी. के लिए सभी फाइलिंग और ऑडिट ऑनलाइन है। इसकी हर प्रोसैस में न्यूनतम मानवीय दखल है। जी.ओ.एम. के प्रमुख मोदी ने कहा कि कुल 85 लाख डीलर्स ने जी.एस.टी. के तहत रजिस्ट्रेशन करवाया है। वहीं इसके तहत 23.18 लाख नए टैक्सपेयर्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। मोदी ने टैक्सपेयर्स से जी.एस.टी.आर.-3बी. की फाइङ्क्षलग के लिए लास्ट डेट तक इंतजार नहीं करने का अनुरोध किया है।

टैक्निकल इश्यूज पर इन्फोसिस केसाथ हुई चर्चा
मोदी ने कहा कि आज हुई जी.ओ.एम. की मीटिंग के दौरान इन्फोसिस की टीम के साथ टैक्निकल इश्यूज पर विस्तार से चर्चा हुई। इन्फोसिस ने समस्याओं के समाधान के लिए एक टाइमलाइन उपलब्ध करवाई है। इसके अलावा इस मुद्दे पर टैक्स डीलर्स, कन्सल्टैंट्स और कार्पोरेट्स के साथ शुक्रवार को चर्चा की गई थी। इसके अलावा जी.ओ.एम. की मीटिंग हर 15 दिन में होगी जो अधिकांश बेंगलूरमें ही होंगी। उन्होंने कहा कि अगस्त के लिए सिर्फ  3.3 लाख लोगों ने जी.एस.टी.आर.-3बी. फाइल किया है। मोदी ने कहा कि जी.एस.टी. का हर स्टेकहोल्डर ने स्वागत किया है।

Advertising