NBCC में हिस्सा बिक्री के लिए सरकार ने मर्चेंट बैंकर्स को आमंत्रित किया

Monday, Jul 25, 2016 - 05:37 PM (IST)

नई दिल्ली: सरकार ने एन.बी.सी.सी. में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू की है और शेयर बिक्री के प्रबंधन के लिए मर्चेंट बैंकरों को आमंत्रित किया है। सरकार शेयर पेशकश के लिए 3 मर्चेंट बैंकरों को आमंत्रित करेगी जिससे मौजूदा बाजार मूल्य पर सरकारी खजाने में करीब 2,200 करोड़ रुपए आ सकते हैं। इससे पहले इस महीने मंत्रिमंडल ने शेयर पेशकश के जरिए एन.बी.सी.सी. की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री की मंजूरी दी थी।  

 

सरकार एन.बी.सी.सी. को पात्र कर्मचारियों को 5 प्रतिशत की रियायत पर पेशकश मूल्य के आकार के अधिकतम 0.75 प्रतिशत के बराबर शेयर आवंटित करने पर विचार कर रही है। कर्मचारी 2 लाख रुपए तक के शेयर के लिए आवेदन कर सकते हैं।  मर्चेंट बैंकरों को 6 अगस्त क निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) को बोली सौंपेंगे। बंबई शेयर बाजार में एन.बी.सी. का शेयर 0.62 प्रतिशत गिरकर 249.45 रुपए चल रहा था। 

Advertising