सरकार ने चुनिंदा प्याज की किस्मों पर एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाईं

Saturday, Sep 30, 2023 - 01:31 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देते हुए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने बेंगलुरु के रोज किस्म वाली प्याज पर एक्सपोर्ट ड्यूटी हटा ली है। शुक्रवार को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुछ शर्तों के साथ एक्सपोर्ट की अनुमति दी गई है। वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर बेंगलुरु के ‘रोज’ प्याज पर निर्यात शुल्क की छूट हटाई है।

इससे पहले अगस्त में सरकार ने सभी तरह के प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत शुल्क लगा दिया था सरकार ने तब कहा था कि 31 दिसंबर 2023 तक यह ड्यूटी लागू रहेगी। प्याज की घरेलू उपलब्धता में सुधार के लिए यह ड्यूटी लगाई थी। इस साल बनाए गए 3 लाख मीट्रिक टन के प्याज बफर से स्टॉक जारी करने का फैसला किया।

शर्तों के साथ लगी रोक

हटी-सरकार का कहना है कि इसके लिए  को कर्नाटक के बागबानी आयुक्त से निर्यात किए जाने वाले ‘बेंगलुरु रोज’ प्याज और उसकी गुणवत्ता को प्रमाणित करते हुए दिया गया प्रमाणपत्र दिखाना अनिवार्य है।

इस किस्म की दक्षिण पूर्व एशियाई देशों जैसे मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और ताइवान में बड़ी मांग है। आमतौर पर कृष्णपुरम प्याज का उपयोग भारत में उसके आकार और तीखेपन के कारण नहीं होता है। कृष्णपुरम प्याज थाईलैंड, हांगकांग, मलेशिया, श्रीलंका और सिंगापुर जैसे देश खरीदते हैं। प्याज की अन्य किस्मों के एक्सपोर्ट पर पर अभी भी रोक बरकरार है।
 

jyoti choudhary

Advertising