मप्र में अब तक हुई 3 लाख टन दलहन की सरकारी खरीद

Monday, Jul 24, 2017 - 04:37 PM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में किसानों से ग्रीष्मकालीन मूंग, उड़द एवं अरहर  की खरीदी समर्थन मूल्य पर की  जा रही है। अब तक  लगभग  डेढ़ लाख किसानों से तीन लाख  टन दलहन का समर्थन मूल्य पर क्रय किया गया, जिसकी कुल कीमत 1,522 करोड़ रूपए है। जानकारी की मुताबिक राज्य सरकार द्वारा इन किसानों को 503.17 करोड़ रूपये का मंडी में प्रचलित दरों से अधिक भुगतान किया गया। ग्रीष्मकालीन उड़द एवं मूंग की खरीदी 10 जून और तुअर की खरीदी 13 जून से प्रारंभ की गई है।

मंडी में मूंग की प्रचलित दर 3300 रूपए प्रति क्विंटल है जबकि समर्थन मूल्य 5,225 रूपये प्रति क्विंटल है। अभी तक 92,468 कृषकों से 1,93,480  टन मूंग समर्थन मूल्य पर क्रय की गई है, जिसकी कुल कीमत 1010.93 करोड़ रूपए है। इसी प्रकार, समर्थन मूल्य पर मूंग क्रय कर कृषकों को 371.50 करोड़ रूपए अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवाई गई है।
    

Advertising