हर घर की तैयार होगी यूनिक प्रॉपर्टी ID, हरियाणा सरकार ने जारी किए टेंडर

Monday, Jul 09, 2018 - 11:55 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः हरियाणा सरकार प्रदेश में बने सभी नगर निगमों की आय बढ़ाने के लिए गंभीर है। इसलिए प्रदेश के सात जिलों में एक साथ प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे के लिए टेंडर जारी किए है। जिसके तहत एक प्राइवेट एजेंसी को नियुक्त किया जाएगा, यह एजेंसी सभी जिलों में डोर टू डोर प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे कर एक यूनिक प्रॉपर्टी आईडी जनरेट कर लोगों को देगी। इसके अलावा व्यवसायिक व इंडस्ट्रियल यूनिटों का भी सर्वे कराया जाएगा। हरियाणा अर्बन लोकल बॉडी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने कहा है कि सर्वे शुरू होने में अभी दो महीने का वक्त और लगेगा।

कैसे होगा सर्वे
हरियाणा अर्बन लोकल बॉडी चाहती है कि नगर निगमों की आय को बढ़ाया जाए। चूकि राजस्व प्राप्त करने का सबसे बड़ा जरिया विभिन्न मदों से मिलना वाला टैक्स है, अगर ये 100 प्रतिशत निगमों के पास आ जाए तो विकास कार्य तेजी के साथ होंगे। इसलिए सरकार ने प्रदेश के पंचकुला, अंबाला, करनाल, हिसार, रोहतक, फरीदाबाद, गुड़गांव जिलों में एक साथ प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे कराने का फैसला किया है, सर्वे में एक एजेंसी को नियुक्त किया जाएगा, जो घर- घर जाकर प्रॉपर्टी की जानकारी लेंगे, जैसे प्लॉट का साइज कितना है, कितने लोग रहते हैं, पानी- सीवर का कनेक्शन है या नहीं। कितनी बिल्डिंग बनी है आदि के बारे में जानकारी लेंगे। इसमें गूगल मैपिंग का इस्तेमाल होगा। हर एक कॉलोनी व गलियों की भी रिपोर्ट इसमें होगी। साथ ही व्यवसायिक दुकानों व इंडस्ट्रियल यूनिटों का भी पूरा रेकॉर्ड तैयार कर निगम को दिया जाएगा। एजेंसी सभी को एक यूनिक प्रॉपर्टी आईडी देगी। इस आईडी से सीवर, पानी, टैक्स आदि का बिल एक साथ जमा हो जाएगा।

Supreet Kaur

Advertising