सरकार ने कपास के शुल्क-मुक्त आयात की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ाई
punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2026 - 10:41 AM (IST)
नई दिल्लीः सरकार ने घरेलू कपड़ा क्षेत्र में कपास की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कपास आयात पर सीमा शुल्क छूट दो महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2026 तक कर दी है। मई में कपास आयात को पांच महीने यानी 31 अक्टूबर, 2026 तक के लिए सीमा शुल्क से छूट दी गयी थी।
वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, "इस विस्तार से कपड़ा और परिधान क्षेत्र में उत्पादन लागत कम होने की उम्मीद है। इससे कपड़ा बनाने वाली कंपनियों और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। साथ ही घरेलू किसानों के हितों का भी ध्यान रखा गया है।" मंत्रालय ने कहा कि इस कदम से बाजार में कपास की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी जिससे घरेलू कपड़ा उद्योग, विशेषकर छोटे और मध्यम उद्यमों (एसएमई) के प्रदर्शन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।
