गूगल कर के तौर पर फ्रांस में 96 करोड़ 50 लाख यूरो का करेगा भुगतान

Friday, Sep 13, 2019 - 04:58 AM (IST)

पेरिसः फ्रांस के साथ आयकर विवाद को सुलझाने के लिए गूगल कर के रूप में 96 करोड़ 50 लाख यूरो का भुगतान करेगा। गूगल ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा, ‘‘इन समझौते में 50 करोड़ यूरो आज फ्रांस की अदालत लगाया गया जुर्माना है। इसके साथ 46 करोड़ पांच लाख यूरो अतिरिक्त कर के तौर पर हमने भुगतान करने पर सहमति व्यक्त की है।''

गूगल ने कहा, ‘‘हमने कर और इससे संबंधित विवादों का निपटार कर लिया है क्योंकि हम फ्रांस में वर्षों से काम कर रहे हैं।'' उधर, फ्रांस के वित्त मंत्री जेराल्ड डर्मैनिन ने कहा कि समझौता ऐतिहासिक और एक युग के अंत का प्रतीक है। हम चल रहे मुकदमों के निश्चित निपटारे का स्वागत करते हैं। यह ऐतिहासिक निर्णय हमारे देश के सार्वजनिक वित्त के लिए बहुत अच्छा है।''

 

Pardeep

Advertising