नोटबंदीः लोगों की मदद के लिए गूगल आया सामने

Wednesday, Nov 16, 2016 - 06:01 PM (IST)

नई दिल्लीः नोटबंदी के बाद लोगों को बैंक और ए.टी.एम. से पैसे निकालने में परेशानी का सामना करना पड रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए गूगल लोगों की मदद के लिए सामने आया। गूगल इंडिया का होम पेज ओपन करने पर आपको ए.टी.एम. की जानकारी मिलेगी। इसके लिए गूगल ने गूगल इंडिया के होम पेज पर सर्च बॉक्स के नीचे एक नया ऑप्शन जोड़ा है। 

ऐसे खुलेगी ए.टी.एम. की लिस्ट
गूगल इंडिया के होम पेज पर दिए गए इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने गूगल मैप खुलेगा और इसके लेफ्ट लाइड में ए.टी.एम. की लिस्ट मिलेगी। यह आपकी लोकेशन के आधार पर दिखाया जाता है। यहां से आप सीधे नेविगेट करके ए.टी.एम. तक पहुंच सकते हैं।

गौरतलब है कि भारत सरकार ने हाल ही में 500 और 1,000 रुपए के नोट को बंद करने का ऐलान किया है। अब 500 और 2,000 की नई करेंसी आ गई है। ए.टी.एम. पर लोगों की लंबी कतारें पिछले कुछ दिनों से लगातार देखने को मिल रही हैं। इसके अलावा बैंकों में नोट बदलवाने और पैसे निकालने के लिए भी लोग घंटो लाइन में लग रहे हैं।

Advertising