सोना 30 रुपए, चांदी 25 रुपए कमजोर

Monday, Jul 30, 2018 - 04:13 PM (IST)

नई दिल्लीः वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 30 रुपए फिसलकर 30,700 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी भी 25 रुपए की गिरावट के साथ 33,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से सोने पर दबाव रहा। सोना हाजिर 1.95 डॉलर लुढ़ककर 1,221.40 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 2.50 डॉलर टूटकर 1,230.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 

विभिन्न केंद्रीय बैंकों की बैठकों से पहले आज डॉलर में मजबूती देखी गई। इससे सोने पर दबाव पड़ा है। डॉलर में तेजी से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे मांग में कमी आती है और सोना सस्ता होता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के विपरीत चांदी हाजिर 0.01 डॉलर चढ़कर 15.47 डॉलर प्रति औंस बोली गई। 

jyoti choudhary

Advertising