सोना 100 रुपए और चांदी 275 रुपए कमजोर

Friday, Oct 14, 2016 - 03:21 PM (IST)

नई दिल्लीः अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में नरमी आने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए गिरकर 30,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 275 रुपए टूटकर 42,350 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 0.83 डॉलर गिरकर 1256.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमरीकी सोना का दिसंबर वायदा 1257.6 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। 

विश्लेषकों के अनुसार डॉलर तथा वैश्विक शेयर बाजारों में सुधार आने से कीमती धातुओं पर नकारात्मक असर दिखा है। इस वर्ष के अंत तक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाने की संभावना मजबूत होने से डॉलर को तेजी मिली है और इससे कीमती धातुओं के भाव गिरे हैं। इस बीच लंदन में चाँदी हाजिर 0.04 डॉलर गिरकर 17.51 डॉलर प्रति औंस बोली गई। 

सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए गिरकर 30,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के बाद 30,150 रुपए प्रति किलोग्राम बोला गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,300 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 275 रुपए लुढ़ककर 42,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा भी 280 रुपए उतरकर 41,950 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 73 हजार तथा 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पड़े रहें। कारोबारियों का कहना है कि दोनों कीमती धातुओं पर वैश्विक रुख का असर दिखा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इनकी कीमतें वैश्विक चाल और स्थानीय मांग से तय होंगी। 

Advertising