सोना स्थिर, चांदी 210 रुपए टूटी

Thursday, Jan 24, 2019 - 02:47 PM (IST)

नई दिल्लीः वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट और स्थानीय बाजार में ग्राहकी में सुधार के मिलेजुले प्रभाव के बीच आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 33,210 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा जबकि चाँदी 210 रुपए लुढ़ककर 39,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। विदेशों में मजबूत डॉलर के प्रभाव से सोने में गिरावट रही। सोना हाजिर 4.05 डॉलर टूटकर

1,279.50 डॉलर प्रति औंस रह गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 4.90 डॉलर की नरमी के साथ 1,279.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर में मजबूत से सोना कमजोर पड़ा है। डॉलर में तेजी से दुनिया की अन्य मुद्रा वाले देशों के लिए पीली धातु का आयात महँगा हो जाता है। इससे माँग में कमी आती है और सोना सस्ता होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.07 डॉलर फिसलकर 15.27 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।

Isha

Advertising