सोना 50 रुपए और चांदी 200 रुपए कमजोर

Saturday, Jul 16, 2016 - 03:27 PM (IST)

नई दिल्लीः विदेशी बाजारों में आयी गिरावट के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए लुढ़ककर 30,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 200 रुपए टूटकर 46,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। 

 

लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर शुक्रवार को 3.35 डॉलर गिरकर 1,337.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। हालांकि अमरीकी सोना वायदा 5.50 डॉलर मजबूत होकर 1,337.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। 

 

विश्लेषकों के अनुसार, अमरीका में अर्थव्यवस्था के मजबूत आंकड़े आने से कीमती धातुओं पर नकारात्मक असर पड़ा है। इस साल के अंत तक ब्याज दर में बढ़ौत्तरी की आशंका प्रबल होने से भी इनकी कीमतों पर दबाव रहा है। इसके अलावा प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में 0.5 प्रतिशत की तेजी ने भी इन्हें कमजोर किया है। इस बीच लंदन में चांदी 0.08 डॉलर कमजोर होकर 20.21 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। 

Advertising