सोना 10 माह के निचले स्तर पर, चांदी भी फिसली

Thursday, Dec 15, 2016 - 04:23 PM (IST)

नई दिल्लीः ब्याज दर बढ़ाने के अमरीका फेडरल रिजर्व के फैसले के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में हुई गिरावट का असर आज दिल्ली सर्राफा बाजार में भी देखा गया, जहां आज सोना फिसलकर 10 माह के निचले स्तर 28,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं औद्योगिक मांग में आई कमी से चांदी भी 450 रुपए लुढ़ककर 40,9500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 4.85 डॉलर की गिरावट के साथ 1,137.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमरीकी सोना वायदा 24.30 डॉलर का तेज गोता लगाता हुआ 1,139.40 डॉलर प्रति 10 औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों के फेडरल रिजर्व की आज हुई बैठक में ब्याज दर में 25 आधार अंकों की बढ़ौतरी की घोषणा के साथ ही डॉलर अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में 14 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। डॉलर में आई इस अप्रत्याशित तेजी से पीली धातु की चमक बढ़ गई है। इस बीच, लंदन में चांदी हाजिर भी 0.26 डॉलर लुढ़ककर 16.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

स्थानीय बाजार में भी सोने की मांग कमजोर रही। इससे सोना स्टैंडर्ड 200 रुपए लुढ़ककर 28,250 रुपए प्रति दस ग्राम और सोना बिटुर भी इतनी की गिरावट के साथ 28,100 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। सोना 8 फरवरी के बाद पहली बार इतना सस्ता हुआ है। आठ ग्राम वाली गिन्नी में भी 200 रुपए की गिरावट रही और यह 24,000 रुपए पर आ गई।  

Advertising