वैश्विक दबाव में लुढ़का सोना, चांदी की कीमतों में भी गिरावट

Monday, Jun 11, 2018 - 04:19 PM (IST)

नई दिल्लीः वैश्विक स्तर पर पीली धातु में आई गिरावट और डॉलर की तुलना में रुपए की मजबूती से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए लुढ़ककर 31,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 150 रुपए की गिरावट में 41,450 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।

अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना से पहले निवेशकों की सतर्कता के बीच विदेशी बाजारों में सोना स्टैंडर्ड 3.45 डॉलर लुढ़ककर 1,295 डॉलर प्रति औंस रह गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 3.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,299.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 12 और 13 जून को होने वाली बैठक में ब्याज दर बढ़ने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो सोने में और गिरावट देखी जा सकती है। ब्याज दर बढ़ने से इसके प्रति संवेदनशील पीली धातु में निवेश घटता है तथा निवेशक पूंजी बाजार में जोखिम उठाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आज चांदी हाजिर 0.01 डॉलर चढ़कर 16.75 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।  
 

Supreet Kaur

Advertising