सोना 90 रुपए, चांदी 140 रुपए मजबूत

Saturday, Aug 10, 2019 - 03:48 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली सर्राफा बाजार में एक दिन की गिरावट के बाद शनिवार को एक बार फिर तेजी लौट आई और सोना 90 रुपए चमककर 38,420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर तथा चांदी 140 रुपए मजबूत होकर 44,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विदेशों में सप्ताहांत पर पीली धातु में रही गिरावट के बावजूद स्थानीय बाजार में सोने में तेजी रही। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद शुक्रवार को सोना फिसल गया। इसका फायदा उठाते हुए आभूषण निर्माताओं ने खरीददारी शुरू कर दी जिससे सोने में तेजी देखी गई। 

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, वहां सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को सोना हाजिर 5.60 डॉलर टूटकर 1,496.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अक्टूबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.20 डॉलर की गिरावट में 1,501.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी की कीमत 0.03 डॉलर फिसलकर 16.93 डॉलर प्रति औंस रह गई। 

jyoti choudhary

Advertising