सोने की कीमतों में भारी उछाल, चांदी भी चमकी

Saturday, Aug 12, 2017 - 03:08 PM (IST)

नई दिल्लीः घरेलू स्तर पर खुदरा जेवराती मांग ठीक-ठाक रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 30 रुपए की बढ़त बनाता हुआ 30,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग में सुधार से चांदी भी 70 रुपए की तेजी में 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 4.9 डॉलर की बढ़त में सप्ताहांत पर 1,288.80  डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इसी तरह दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 4.9 डॉलर की बढ़त में शुक्रवार को 1,295  डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी तेजी में 17.06 डॉलर प्रति औंस पर रही।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दोनों कीमती धातुओं की बढ़त के पीछे वैश्विक तेजी ही मुख्य वजह है। अभी घरेलू मांग सामान्य है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर कोरिया और अमरीका के बीच जारी तनाव से सोने में निवेश को बढ़ावा मिल रहा है।  

Advertising