सोना 300 रुपए लुढ़का, चांदी 25 रुपए फिसली

Saturday, May 18, 2019 - 03:13 PM (IST)

नई दिल्लीः घरेलू बाजार में वैवाहिक जेवराती मांग कमजोर पड़ने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 300 रुपए लुढ़ककर 33,000 के आंकड़े से नीचे 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं के उठाव में आई कमी चांदी भी 25 रुपए की गिरावट में 37,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। 

लंदन एवं न्यूयॉर्य से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजि शुक्रवार को तेज गिरावट में 1,277.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी गिरावट के साथ 1,277.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। 

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से सप्ताहांत पर पीली धातु की मांग कमजोर पड़ गई। इसके अलावा इस पर मुनाफावसूली का दबाव भी रहा। अंतररष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर भी गिरावट के साथ 14.55 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। 
 

jyoti choudhary

Advertising