सोने का आयात शुल्क मूल्य बढ़ा, चांदी का घटा

Friday, Jun 16, 2017 - 04:57 PM (IST)

नई दिल्लीः अंतर्राष्ट्रीय सर्राफा बाजारों में दोनों कीमती धातुओं के दाम में घटबढ़ के अनुरूप सरकार ने सोने का आयात शुल्क मूल्य (टैरिफ वैल्यू) बढ़ा दिया है जबकि चांदी के लिए इसमें कमी की गई है। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, सोने का आयात शुल्क मूल्य 410 डॉलर प्रति दस ग्राम से बढ़ाकर 415 डॉलर प्रति दस ग्राम तथा चांदी का 561 डॉलर से घटाकर 551 डॉलर प्रति किलोग्राम किया गया है। 

आयात शुल्क मूल्य वह कीमत है जिसके आधार पर दोनों कीमती धातुओं पर आयात शुल्क लगाया जाता है। बोर्ड हर पखवाड़े इसकी समीक्षा करता है।   

Advertising