गोल्ड तो हो गया सस्ता, चांदी की बढ़ी कीमत

Tuesday, Jul 11, 2023 - 12:16 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने की कीमतों में आज भी गिरावट देखी जा रही है। सोने के भाव लगातार 58 हजार रुपए के करीब बने हुए हैं। कल भी सोने के भाव में गिरावट देखी गई थी। चांदी की कीमतें भी कल गिरी थीं। हालांकि आज चांदी के भाव में बढ़त है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार की सुबह 4 अगस्त 2023 को डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 58600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला है। यह सोमवार की शाम को 58689 रुपए के भाव पर बंद हुआ था। वहीं 5 अक्टूबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना लुढ़कर 59000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला है। यह बीते सोमवार की शाम को 59054 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी के भाव बढ़े

सोने में गिरावट के बीच चांदी के भाव बढ़ गए हैं। चांदी की कीमतों में मंगलवार की सुबह तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स पर मंगलवार की सुबह 5 सितंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव 71464 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर खुला है। वहीं 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव बढ़त के साथ 72773 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में मंगलवार की सुबह तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.16 फीसदी या 3.10 डॉलर की बढ़त के साथ 1934.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.19 फीसदी या 3.57 डॉलर की गिरावट के साथ 1928.92 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव में मंगलवार की सुबह तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर मंगलवार की सुबह चांदी 0.36 फीसदी या 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 23.43 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत भी गिरावट के साथ 23.24 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

jyoti choudhary

Advertising