सोना 10 रुपए लुढ़का, चांदी 100 रुपए टूटी

Saturday, Sep 07, 2019 - 05:28 PM (IST)

नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं पर बने दबाव के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 10 रुपए लुढ़ककर 39,570 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी 100 रुपए टूटकर 48,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातुओं पर दबाव देखा गया। कारोबार बंद होने पर सोना हाजिर 1506.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। कारोबार के दौरान अमेरिकी सोना वायदा 1,505.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 18.16 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे:- 
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 39,570 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 39,400 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 48,500 रुपए 
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम: 47,855 रुपए 
सिक्का लिवाली प्रति इकाई: 1040 रुपए 
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई: 1,050 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम: 30,500 रुपए

jyoti choudhary

Advertising