सोना 26 रुपए गिरा, चांदी 52 रुपए सुधरी

Friday, Dec 06, 2019 - 04:15 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव शुक्रवार को 26 रुपए गिरकर 38,895 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं चांदी में 52 रुपए का सुधार देखा गया। दिल्ली में 24 कैरेट वाले हाजिर सोने का भाव 26 रुपए गिर गया। इसकी प्रमुख वजह रुपए में डॉलर के मुकाबले नरमी रहना है। दिन में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 10 पैसे गिर गया।

बृहस्पतिवार को सोने का भाव 38,921 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि शुक्रवार को चांदी भाव में 52 रुपए की तेजी दर्ज की गई। यह 45,547 रुपए प्रति किलोग्राम पर रहा जो बृहस्पतिवार को 45,495 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों के भाव क्रमश: 1,473 डॉलर और 16.88 डॉलर प्रति औंस रहा। 

Supreet Kaur

Advertising