दशहरा से पहले सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत में भी उछाल

Monday, Oct 03, 2022 - 04:57 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः फेस्टिव सीजन में सोना-चांदी के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दशहरा से ठीक पहले भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी सोना-चांदी के भाव में तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में 161 रुपए की तेजी आई। वहीं, चांदी की कीमतों में आज 905 रुपए की उछाल दर्ज हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

जानें क्‍या है आज सोने का दाम?

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 161 रुपए की बढ़त के साथ 50,682 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,521 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?

सोने की तरह चांदी भी 1,010 रुपए के उछाल के साथ 58,039 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी का पिछला बंद भाव 57,029 रुपए प्रति किग्रा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,665.1 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी भी बढ़त के साथ 19.36 डॉलर प्रति औंस पर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा, ‘‘डॉलर इंडेक्स के नीचे आने से एशियाई कारोबार में सोना मजबूत था। इससे बहुमूल्य धातुओं को कुछ राहत मिली।’’

jyoti choudhary

Advertising