सस्ता हुआ सोना, 59 हजार के नीचे पहुंचा चांदी का दाम

Tuesday, Sep 28, 2021 - 06:09 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। आज पीली धातु में 54 रुपए की गिरावट आई और इसकी कीमत 45,080 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में सोने का दाम 45,134 रुपए प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय कीमत से सोना प्रभावित हुआ। 

चांदी की कीमत में भी गिरावट  
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 573 रुपए की गिरावट आई और इसकी कीमत 58,961 रुपए प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 59,534 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,743 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 22.37 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।
 

jyoti choudhary

Advertising