सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी, चेक करें 10 ग्राम का भाव

Monday, May 17, 2021 - 01:16 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोमवार को भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी आई। एमसीएक्स पर सोना 48,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आस-पास कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 71,941 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आज सोने में 300 रुपए से ज्यादा की तेजी देखी गई और चांदी 883 रुपए महंगी हुई। 

 

इस साल 14 मई को अक्षय तृतीया पर भी सोने की बिक्री प्रभावित रही। व्यापारियों ने बताया कि इस साल अक्षय तृतीया पर बिक्री कोविड से पहले 2019 के मुकाबले सिर्फ 10 प्रतिशत रही। इसके साथ ही स्थानीय लॉकडाउन का भी असर देखने को मिला है।

वैश्विक बाजार में तीन माह के उच्चतम स्तर पर सोना 
डॉलर इंडेक्स 90.370 पर सपाट कारोबार करने से पहले 90.293 पर गिर गया था, जिससे अन्य मुद्रा धारकों के लिए सोना कम महंगा हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना तीन माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हाजिर सोना 0.6 फीसदी बढ़कर 1,852.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जबकि चांदी 0.9 फीसदी बढ़कर 27.66 डॉलर प्रति औंस पर थी। प्लैटिनम 0.3 फीसदी ऊपर 1228.50 डॉलर पर रहा। ।

बीते हफ्ते सोने की चाल 
दिन                      सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                  47951/10 ग्राम
मंगलवार                 47633/10 ग्राम
बुधवार                    47482/10 ग्राम 
गुरुवार                   47438/10 ग्राम 
शुक्रवार                  47676/10 ग्राम 

सोना उच्चतम स्तर से करीब 8160 रुपए सस्ता
पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था। अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 25 फीसदी तक टूट चुका है, सोना MCX पर 48400 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है यानी अब भी 8160 रुपये सस्ता मिल रहा है।

 

jyoti choudhary

Advertising