सोने-चांदी में आई भारी गिरावट, जानें प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत

Monday, Mar 22, 2021 - 06:10 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोना 302 रुपए सस्ता हुआ है, जिसके बाद उसकी कीमत 44,269 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। पिछले सत्र में सोना 44,571 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर आज चांदी की कीमतों में 1533 रुपए की भारी गिरावट आई है, जिसके बाद चांदी 65,319 रुपए प्रति किलो के स्तर पर आ चुकी है। पिछले सत्र में चांदी 66,852 रुपए प्रति किलो के स्तर बंद हुई थी।

पिछले हफ्ते क्या थी सोने की कीमत?
बहुमूल्य धातुओं की वैश्विक कीमतों में सुधार आने के समर्थन से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 168 रुपए की तेजी के साथ 44,580 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। यह जानकारी एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने दी। पिछला बंद भाव 44,412 रुपए प्रति 10 ग्राम था। हालांकि, चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 135 रुपए की गिरावट के साथ 66,706 रुपए प्रति किग्रा रह गई। पिछले दिन का बंद भाव 66,841 रुपए प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,741 डॉलर प्रति औंस था जबकि चांदी का भाव 26.12 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रहा।

11 हजार रुपए से भी अधिक गिर चुका है सोना
सोने की कीमत में ऑल टाइम हाई से 11 हजार रुपए से भी अधिक की गिरावट आ चुकी है। 2020 में सोना 28 फीसदी तक चढ़ा था और अब 11 हजार रुपए से भी अधिक गिर चुका है। सिर्फ इसी साल में भी सोने में भारी गिरावट आई है। इतना ही नहीं, चांदी में भी 10 हजार रुपए तक की गिरावट देखने को मिली है। अगस्त में सोने ने 56,310 रुपए का ऑल टाइम हाई छुआ था और अब सोना 44,580 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच चुका है। 
 

jyoti choudhary

Advertising