सोने-चांदी का आयात शुल्क मूल्य घटा

Saturday, Dec 31, 2016 - 06:25 PM (IST)

नई दिल्लीः सरकार ने सोने-चांदी का आयात शुल्क मूल्य (टैरिफ वैल्यू) घटा दिया है।  आयात शुल्क मूल्य वह कीमत है जिसके आधार पर इन कीमती धातुओं पर आयात शुल्क लगाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमतों में उतार-चढ़ाव के अनुरूप हर पखवाड़े समीक्षा कर अगले पखवाड़े के लिए आयात शुल्क मूल्य तय किया जाता है। 

केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सोने का आयात शुल्क मूल्य 6 डॉलर घटाकर 372 डॉलर प्रति दस ग्राम तथा चांदी का 35 डॉलर घटाकर 526 डॉलर प्रति किलोग्राम किया गया है।   

Advertising