गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बेंगलुरु की नई परियोजना में 1,000 फ्लैट बेचे

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 04:34 PM (IST)

नई दिल्लीः रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी 'गोदरेज प्रॉपर्टीज' ने बेंगलुरु में अपनी नई आवासीय परियोजना में 2,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के 1,000 से ज्यादा फ्लैट बेचे हैं। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि बेंगलुरु स्थित उसकी आवासीय परियोजना 'गोदरेज वनतारा' में 2,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के मकानों की बिक्री हुई है। यह परियोजना 36 एकड़ में फैली हुई है, जिसकी कुल संभावित विकास क्षमता 35.3 लाख वर्ग फुट है। परियोजना से लगभग 3,700 करोड़ रुपए की आय की संभावना है। 

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने इस परियोजना की शुरुआत जून के पहले सप्ताह में की थी और शुरुआती सप्ताह के भीतर 1,000 से अधिक घरों की बिक्री दर्ज की गई। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गौरव पांडेय ने कहा कि ग्राहकों की ओर से मिली मजबूत प्रतिक्रिया कंपनी के ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण में उसके विश्वास को और मजबूत करती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News