HCL टेक ने जियोमेट्रिक को खरीदा

Saturday, Apr 02, 2016 - 03:22 PM (IST)

नई दिल्लीः गोदरेज ग्रुप की जियोमेट्रिक को एच.सी.एल. टेक ने खरीद लिया है। ये सौदा करीब 20 करोड़ डॉलर में हुआ है, हालांकि इसके लिए कम्पनी कोई कैश नहीं देगी, यानी ये डील शेयर स्वैप के जरिए हो रही है। शेयर स्वैप के तहत जियोमेट्रिक के 43 शेयर के बदले एच.सी.एल. टेक के 10 शेयर मिलेंगे।

एच.सी.एल. टेक इस डील के तहत गोदरेज और पार्पिया परिवार से जियोमेट्रिक का 37 फीसदी हिस्सा खरीदेगी। माना जा रहा है कि इस डील से एच.सी.एल. टेक का इंजीनियरिंग सर्विसेज कारोबार मजबूत होगा। गौरतलब है कि जियोमेट्रिक की आय 18.06 करोड़ डॉलर है, जो एच.सी.एल. टेक के 592.2 करोड़ रुपए की आय सिर्फ 3 फीसदी हिस्सा है।

Advertising