Gillette का मुनाफा 30.5% बढ़ा, आय 16.7% बढ़ी

Monday, May 08, 2017 - 08:40 AM (IST)

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में जिलेट का मुनाफा 30.5 फीसदी बढ़कर 105.8 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में जिलेट का मुनाफा 81.1 करोड़ रुपए रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में जिलेट की आय 16.7 फीसदी बढ़कर 534.5 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में जिलेट की आय 458.2 करोड़ रुपए रही थी।

सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जिलेट का एबिटडा 105.50 करोड़ रुपए से बढ़कर 159.50 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जिलेट का एबिटडा मार्जिन 23.3 फीसदी से बढ़कर 30.4 फीसदी हो गया है।
 

Advertising