Samsung A5 पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

Saturday, Jul 08, 2017 - 02:15 PM (IST)

नई दिल्लीः दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने कुछ समय पहले अपना गैलेक्सी सीरीज का ए5 2017 हैंडसेट लांच किया था। इस फोन को अब कम कीमत में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट सैमसंग गैलेक्सी ए5 2017 पर 2,810 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। लांचिंग के समय इस फोन की कीमत 31,800 रुपए थी। डिस्काउंट के बाद इसे 28,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

मिल रहे हैं कई ऑफर्स
इस फोन के साथ नो कॉस्ट ई.एम.आई. ऑफर भी दिया जा रहा है। यूजर्स बजाज फिनसर्व ई.एम.आई. प्लान्स के तहत 3, 6 और 9 महीने की ई.एम.आई. पर फोन खरीद सकते हैं। इसके साथ ही एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स को अतिरिक्त 5 फीसदी का ऑफ दिया जाएगा।

फोन के फीचर्स
इस फोन में 5.2 इंच फुल एच.डी. सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.9 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जी.बी. की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो-एस.डी. कार्ड के जरिए 256 जी.बी. तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 6.0.16 मार्शमैलो पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। साथ ही 3000 एम.ए.एच. की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यू.एस.बी. टाइप-सी और एन.एफ.सी. जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Advertising