नोटबंदी से जी.डी.पी. में 0.80% तक की गिरावट की आशंका

Monday, Nov 21, 2016 - 05:58 PM (IST)

नई दिल्ली: सिंगापुर की ब्रोकरेज कंपनी डी.बी.एस. ने आगाह करते हुए आज कहा कि नोटबंदी के कारण वृद्धि दर के नीचे जाने का बड़ा जोखिम है। कंपनी का अनुमान है कि सकल मूल्य वृद्धि में 7.6 प्रतिशत के लक्ष्य से 0.80 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।

उसने एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘हमारे सकल मूल्य वृद्धि के 7.6 प्रतिशत के अनुमान  के मुकाबले 0.40 से 0.80 प्रतिशत तक की कमी की आशंका है।’’ सरकार के 500 और 1,000 रुपए के नोट बंद किए जाने के करीब एक पखवाड़े बाद डीबीएस ने रिपोर्ट में यह बात कही है। हालांकि, वृद्धि दर में गिरावट का यह अनुमान सबसे कम है।

कई ब्रोकरेज कंपनियों ने जीडीपी में 50 प्रतिशत तक की गिरावट का अनुमान जताया है जबकि कैपिटल ने 3.6 प्रतिशत की गिरावट की आशंका जताई है। डीबीएस के अनुसार नोटबंदी से कम-से-कम दो तिहाई उपभोक्ता वस्तुओं तथा अन्य खर्चों पर प्रभाव पड़ेगा। कुल मिलाकर इसका मार्च 2017 तक वृद्धि पर प्रभाव पड़ेगा।

Advertising