500 के नोट से गांधीजी गायब, लोगों में मची हलचल
punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2017 - 12:03 PM (IST)
मुरैनाः नोटबंदी के बाद से ही ए.टी.एम. से बिना नंबर वाले या ऐसे ही दूसरे नोट निकलने की घटनाएं सामने आती रही हैं। एक ताजा मामला मध्यप्रदेश के मुरैना का है, जहां ए.टी.एम. से बिना गांधी जी की तस्वीर वाले 500 रुपए के नोट निकले।
गांधी जी की तस्वीर गायब
शनिवार को मुरैना में एक शख्स ए.टी.एम. से पैसे निकालने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एस.बी.आई.) के ए.टी.एम. पहुंचा। शख्स ने ए.टी.एम. से 2000 रुपए निकाले, जो 500 रुपए के नए नोट थे। जब शख्स ने उस नोटों को देखा तो वह हैरान रह गया, क्योंकि सभी नए नोटों से महात्मा गांधी की तस्वीर ही गायब थी।
नोटों को देखकर सब लोग हैरान हो गए और ए.टी.एम. के आसपास हलचल मच गई। हालांकि बाद में इसकी शिकायत बैंक से की गई। फिलहाल बैंक की टीम जांच कर रही है कि आखिर बिना गांधी जी की तस्वीर वाले नोट ए.टी.एम. तक कैसे पहुंचे।
Madhya Pradesh: Man receives Rs 500 notes from SBI ATM without Mahatma Gandhi's image in Morena. (29/04) pic.twitter.com/JEDAacr9YE
— ANI (@ANI_news) April 30, 2017
पहले निकले थे बिना नंबर वाले नोट
इससे पहले मध्यप्रदेश के दमोह में भी ऐसी घटना सामने आई थी। जहां ए.टी.एम. से बिना नंबर वाले 500 के नोट निकले थे। बिना नंबर वाले ये नोट भी स्टेट बैंक ए.टी.एम. से निकले थे। जिसके बाद ए.टी.एम. बंद करवा दिया गया था।