Gail: मुनाफा 30.7% घटा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 15, 2016 - 05:18 PM (IST)

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में गेल का मुनाफा 30.7 फीसदी घटकर 924.6 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में गेल का मुनाफा 1335.2 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में गेल की आय 11.3 फीसदी बढ़कर 12058 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में गेल की आय 10832 करोड़ रुपए रही थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में गेल का एबिटडा 1593.3 करोड़ रुपए से घटकर 1534.7 करोड़ रुपए रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में गेल का एबिटडा मार्जिन 14.7 फीसदी से घटकर 12.7 फीसदी रहा है।

PNB Housing: मुनाफा 78.3% बढ़ा
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में पीएनबी हाउसिंग का मुनाफा 78.3 फीसदी बढ़कर 137.6 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में पीएनबी हाउसिंग का मुनाफा 77.2 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में पीएनबी हाउसिंग की आय 50.8 फीसदी बढ़कर 970.2 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में पीएनबी हाउसिंग की आय 643.2 करोड़ रुपए रही थी।

Welspun India: 147.5 करोड़ का घाटा
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में वेलस्पन इंडिया को 147.5 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में वेलस्पन इंडिया को 179.4 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। दूसरी तिमाही में वेलस्पन इंडिया को 489.5 करोड़ रुपए का अतिरिक्त घाटा हुआ है। हालांकि वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में वेलस्पन इंडिया की आय 21.8 फीसदी बढ़कर 1790 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में वेलस्पन इंडिया की आय 1469.4 करोड़ रुपए रही थी।

HPCL: मुनाफा 66.6% घटा
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एचपीसीएल का मुनाफा 66.6 फीसदी घटकर 701 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एचपीसीएल का मुनाफा 2098 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एचपीसीएल की आय 7.4 फीसदी घटकर 47822 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एचपीसीएल की आय 51661 करोड़ रुपए रही थी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News