जी-20 देशों ने सात महीनों में 59 आयात प्रतिबंधात्मक कदम उठाए: WTO

Tuesday, Jun 30, 2020 - 11:27 AM (IST)

नई दिल्लीः जी-20 देशों ने अक्टूबर 2019 के मध्य से मई 2020 के मध्य तक आयात पाबंदी और कड़ी सीमा शुल्क प्रक्रिया समेत 59 व्यापार प्रतिबंधात्मक कदम उठाए हैं। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। जी-20 सदस्य देशों में भारत, अर्जेन्टीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका समेत अन्य शामिल हैं। 

रिपार्ट के अनुसार, ‘‘जी-20 देशों ने अक्टूबर 2019 के मध्य से मई 2020 के मध्य तक 154 नए व्यापार और व्यापार संबंधित उपाय किए। इसमें से 95 आयात को सुगम बनाने तथा 59 आयात पर पाबंदी लगाने से जुड़े थे। इन उपायों में 93 (करीब 60 प्रतिशत) कोविड-19 महामारी से जुड़े थे। इसमें कहा गया है कि आलोच्य अवधि में शुल्क में वृद्धि, आयात प्रतिबंध, कड़ी सीमा शुल्क प्रक्रिया, निर्यात शुल्क और अन्य उपाय किए गए। इससे जी-20 देशों का 2.8 प्रतिशत व्यापार प्रभावित हुआ है। 

jyoti choudhary

Advertising