फोर्टिस हेल्थकेयर के CEO भवदीप सिंह ने दिया इस्तीफा

Thursday, Nov 08, 2018 - 07:17 PM (IST)

नई दिल्लीः फोर्टिस हेल्थकेयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भवदीप सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि जब तक उनके उत्तराधिकारी को ढूंढ नहीं लिया जाता, तब तक वह कंपनी में काम करते रहेंगे।



शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि सिंह ने आठ नवंबर 2018 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के निदेशक मंडल की ओर से इसे स्वीकार कर लिया गया है। बयान के मुताबिक बोर्ड के अनुरोध पर सिंह अपने उत्तराधिकारी मिलने तक अपने पद का कार्यवाह संभालते रहेंगे।

Yaspal

Advertising