दूसरी छमाही में विदेशी मुद्रा भंडार 24.34 अरब डॉलर बढ़ा

Saturday, Jul 07, 2018 - 08:57 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश का विदेशी मुद्रा भंडार मार्च 2018 के आखिर में 24.34 अरब डॉलर बढ़कर 424.55 अरब डॉलर हो गया। यह सितंबर 2017 के आखिर में 400.21 अरब डॉलर था। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार नवंबर 2017 के आखिर में 401.94 अरब डॉलर, दिसंबर 2017 में 409.07 अरब डॉलर, जनवरी 2018 में 422.37 अरब डॉलर व फरवरी 2018 के आखिर में 420.96 अरब डॉलर रहा।

केंद्रीय बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर अपनी छमाही रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। भुगतान संतुलन के आधार पर विदेशी मुद्रा भंडार अप्रैल दिसंबर 2017 के दौरान 30.3 अरब डॉलर बढ़ा जबकि अप्रैल दिसंबर 2016 के दौरान इसमें 14.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। भारतीय रिजर्व बैंक कुल मिलाकर 560.32 टन सोना अपने पास रखता है।       


 

Supreet Kaur

Advertising