विदेशी मुद्रा भंडार 37.6 करोड़ डॉलर घटा

Friday, Oct 27, 2017 - 07:13 PM (IST)

मुम्बई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में 37.58 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 399.92 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 13 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में यह 1.50 अरब डॉलर बढ़कर 400.30 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार 20 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 36.59 करोड़ डॉलर की गिरावट दर्ज की गई और यह 374.91 अरब डॉलर पर आ गया। स्वर्ण भंडार 21.24 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। 

आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 59 लाख डॉलर घटकर 2.27 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.50 अरब डॉलर रह गया।
 

Advertising