विदेशी मुद्रा भंडार 400 अरब डॉलर के पार

punjabkesari.in Sunday, Oct 22, 2017 - 02:05 PM (IST)

मुंबईः देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीन सप्ताह की गिरावट से उबरता हुआ 13 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में एक बार फिर 400 अरब डॉलर के पार पहुँच गया। आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.50 अरब बढ़कर 400.30 अरब डॉलर पर रहा। इससे पहले 06 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह 86.22 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 398.79 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, 13 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.48 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 375.27 अरब डॉलर पर पहुँच गया। हालाँकि, स्वर्ण भंडार 21.24 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.43 करोड़ डॉलर बढ़कर 2.28 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 95 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 1.50 अरब डॉलर पर रहा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News