386 अरब डॉलर के पार पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार

Friday, Jul 07, 2017 - 06:45 PM (IST)

मुंबईः देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30 जून को समाप्त सप्ताह में 4.01 अरब डॉलर बढ़कर 386.54 अरब डॉलर के अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। इससे पहले 23 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 57.64 करोड़ डॉलर बढ़कर 382.53 अरब डॉलर पर रहा था।

विदेशी मुद्रा भंडार में यह डेढ़ महीने की सबसे बड़ी बढ़त है। इसमें मुख्य योगदान इसके सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति का रहा जो 30 जून को समाप्त सप्ताह में 3.72 अरब डॉलर बढ़कर 362.39 अरब डॉलर पर पहुँच गया। स्वर्ण भंडार भी 25.28 करोड़ डॉलर बढ़कर 20.35 अरब डॉलर पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.89 करोड़ डॉलर बढ़कर 2.32 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 1.18 करोड़ डॉलर के इजाफे के साथ 1.48 अरब डॉलर पर रहा। 

Advertising