खाद्य सेवा उद्योग 2021 तक 77 अरब डॉलर का होगा

Sunday, Sep 25, 2016 - 07:13 PM (IST)

मुंबई: देश का खाद्य सेवा उद्योग 2021 तक बढ़कर 77 अरब डॉलर (4,98,130 करोड़ रुपए) पर पहुंच जाएगा। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह उद्योग सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगा। भारतीय राष्ट्रीय रेस्तरां संघ की एक रिपोर्ट के अनुसार 2016 में खाद्य सेवा उद्योग के 3,09,110 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। इसमें संगठित क्षेत्र का हिस्सा करीब 67 प्रतिशत यानी 2,07,635 करोड़ रुपए होगा।

भारतीय खाद्य सेवा रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 तक असंगठित क्षेत्र का बाजार घटकर 59 प्रतिशत पर आ जाएगा। संगठित बाजार 2021 तक 15 प्रतिशत की दर से बढ़ते हुए 2,04,180 करोड़ रुपए हो जाएगा। संगठित बाजार में चेन आऊटलेट्स, एकल ईटरीज, होटलों में रेस्तरां आते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ठोस वृहद आर्थिक प्रदर्शन से देश के खाद्य सेवा उद्योग को अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने में मदद मिलेगी। 

Advertising