भारतीय बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 60376 अंकों पर

Friday, Aug 19, 2022 - 10:21 AM (IST)

नई दिल्लीः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 20 ऊपर सपाट ढंग से खुला है। सेंसेक्स फिलहाल 60376 के लेवल पर कराेबार कर रहा है। वहीं निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 17966 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले अमेरिकी शेयर बाजार कमजोर शुरुआत के बाद संभल कर बंद हुआ। 

डाओ जोंस 150 और नैस्डेक 100 अंक संभल कर हरे निशान में बंद हुए। एशियाई बाजारों में एजीएक्स निफ्टी हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों का असर भारतीय बाजारों पर भी दिख सकता है। 

jyoti choudhary

Advertising