बाजार की सपाट शुरुआत, सैंसेक्स-निफ्टी में दिखी मामूली तेजी

Tuesday, Sep 26, 2017 - 09:40 AM (IST)

नई दिल्लीः अमरीकी और एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई। सैंसेक्स 59 अंक बढ़कर 31686 अंक पर और निफ्टी 3 अंकों की बढ़त के साथ 9875 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है, जबकि सैंसेक्स में बढ़त जारी है। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग, मीडिया शेयरों में में खरीदारी देखने को मिल रही है। फिलहाल सैंसेक्स 20 अंकों की गिरावट के साथ 31,608 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 12 अंक गिरकर 9,861 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों में कमजोरी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.25 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.15 फीसदी की गिरावट दिख रही है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स सुस्त नजर आ रहा है।

बैंक निफ्टी में 0.3 फीसदी की गिरावट
बैंकिंग, एफ.एम.सी.जी., मीडिया और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में बिकवाली दिख रही है। बैंक निफ्टी 0.3 फीसदी गिरकर 24,100 के नीचे फिसल गया है। हालांकि मेटल, रियल्टी और पावर शेयरों में हल्की दिख रही है।

टॉप गेनर्स
आइडिया, टाटा मोटर्स, ओ.एन.जी.सी., अदानी पोर्टस

टॉप लूजर्स
एच.यू.एल., एशियन पेंट्स, टाटा पावर, एस.बी.आई., कोल इंडिया

Advertising