जानिए GST लागू होते ही कहां निकला पहला बिल?

Saturday, Jul 01, 2017 - 10:25 AM (IST)

मुंबईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रात ठीक 12 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में घंटा बजाकर जी.एस.टी. लागू कर दिया। इसके साथ ही एक देश एक टैक्स का सपना भी साकार हो गया। वहीं जी.एस.टी. लागू होने के बाद देश में सबसे पहला बिल मुंबई के बिग बाजार में जारी हुआ। ज्ञातव्य है कि बिग बाजार ने जी.एस.टी. लांच के ऐतिहासिक मौके पर रात को 2 बजे तक अपने स्टोर खुले रखे थे। साथ ही कल 12 बजे तके बिग बाजार ने प्री-जी.एस.टी. के तहत अपने ग्राहकों को भारी डिस्काउंट ऑफर भी दिया। भारी डिस्काउंट के चलते कल बिग बाजार के स्टोरों में ग्राहकों की काफी भीड़ थी।

क्या कहा कंपनी के CEO ने
देश का पहला जी.एस.टी. बिल भी बिग बाजार से ही निकला। फ्यूचर ग्रुप के सी.ई.ओ. किशोर बियानी ने इस बिल को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। बिल की फोटो शेयर करते हुए किशोर बियानी ने लिखा कि बिग बाजार पर भारत के पहले जी.एस.टी. बिल जारी करते हुए गर्व हुआ। 

Advertising