जल्दी भरें GST रिटर्न, आपके पास बचे है कुछ घंटे

Tuesday, Sep 19, 2017 - 03:04 PM (IST)

नई दिल्लीः जी.एस.टी. रिटर्न भरने में बहुत कम समय बचा है लेकिन अभी तक कई लोगों ने इसे भरना शुरु नहीं किया गया। सरकार द्वारा ये नोटिस जारी कर दिया गया है कि जी.एस.टी. रिटर्न भरने की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा फिर भी लोग इसे लेकर सचेत नहीं है। अगस्त महीने के लिए जी.एस.टी. रिटर्न भरने में अब कुछ घंटे से भी कम समय रह गया है, लेकिन अभी तक महज 6.9 लाख कर धारकों ने जी.एस.टी. रिटर्न भरी है, जबकि जी.एस.टी. के तहत 85 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं इसमें जहां 23.18 लाख नए रजिस्ट्रेशन हैं वहीं, 62.65 लाख वे करधाता हैं, जो पुरानी टैक्स नीति से इस नई टैक्स नीति में दाखिल हुए हैं।

कुछ घंटों से भी कम समय में जी.एस.टी. रिटर्न का आंकड़ा काफी कम है। ऐसे में आखिरी वक्त में रिटर्न भरने के लिए भीड़ बढ़ सकती है। जी.एस.टी.एन. पोर्टल में तकनीकी दिक्कत आने के चलते केंद्र सरकार ने जी.एस.टी. रिटर्न फाइल करने की तारीख बढ़ा दी थी। तारीख बढ़ाने के बाद भी जी.एस.टी. रिटर्न भरने के आंकड़े में कोई खास बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। जी.एस.टी. नेटवर्क में आई तकनीकी दिक्कतों की जांच के लिए सरकार ने एक मंत्रियों का समूह गठित किया है।

समूह का नेतृत्व कर रहे बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को बताया था कि अगस्त के लिए शनिवार तक 3.05 लाख लोगों ने ही रिटर्न भरा है। उन्होंने बताया कि जुलाई के लिए 46 लाख टैक्सपेयर्स ने जी.एस.टी. रिटर्न भरा है। अगस्त के लिए जी.एस.टी. रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 20 सितंबर है। टैक्सपेयर्स को GSTR-3B फॉर्म भरना है। यह‍ एक सिंगल फॉर्म है, जिसमें सभी टैक्सपेयर्स को अपने रिटर्न के बारे में बताना है। इसमें कंपनियों व बिजनेसेस को अपनी खरीद और बिक्री को लेकर जानकारी देनी है। इसके अलावा इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) समेत अन्य चीजों की जानकारी देनी होगी।

Advertising